Search This Website

Showing posts with label Cricket News. Show all posts
Showing posts with label Cricket News. Show all posts

पंजाब में मेरे परिवार के साथ जो हुआ वह बहुत ही भयानक था : सुरेस रैना

भारत के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना ने मंगलवार को पंजाब में अपने चाचा के निधन पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए इस घटना को "भयानक" करार दिया। रैना के चाचा पंजाब के पठानकोट जिले में लुटेरों के एक कथित हमले में मारे गए थे। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने यह भी कहा कि लुटेरों के हमले के बाद सोमवार को उनके एक चचेरे भाई का भी निधन हो गया।

रैना ने ट्वीट किया,"पंजाब में मेरे परिवार के साथ जो हुआ वह बहुत ही भयानक था। मेरे चाचा को मौत के घाट उतार दिया गया, मेरी बुआ और मेरे दोनों चचेरे भाई को गंभीर चोटें आईं। दुर्भाग्य से, मेरे चचेरे भाई की भी कल रात मौत हो गई। मेरी बुआ की हालत अभी भी गम्भीर बनी हुई है और वह लाइफ सपोर्ट पर हैं।" 

रैना ने आगे कहा कि उनके परिवार को अभी भी पता नहीं है कि इस हमले के पीछे कौन था। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से मामले को देखने का अनुरोध किया है। 

 रैना ने एक अन्य ट्वीट में कहा,"आज तक, हम नहीं जानते कि उस रात क्या हुआ था और किसने ऐसा किया था। मैं इस मामले को देखने के लिए पंजाब पुलिस से अनुरोध करता हूं। हम कम से कम यह जानने के लायक हैं कि उनके साथ यह जघन्य कृत्य किसने किया। उन अपराधियों को बख्शा नहीं जाना चाहिए।" 

पिछले हफ्ते, रैना व्यक्तिगत कारणों से आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 से हट गए थे। 

सीएसके के सीईओ केएस विश्वनाथन ने आधिकारिक ट्विटर पर कहा, "सुरेश रैना निजी कारणों से भारत लौटे हैं और आईपीएल के शेष सत्र के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। चेन्नई सुपर किंग्स ने इस दौरान सुरेश और उनके परिवार को पूरा समर्थन दिया।" 

आईपीएल 2020 संयुक्त अरब अमीरात के तीन स्थानों अबू धाबी, शारजाह और दुबई में 19 सितंबर से 10 नवंबर तक खेला जाना है। 

Categories

Popular Posts